Monday, February 27, 2023

चौबोला छंद "मन की पीड़ा"

पीड़ हृदय की, किससे कहूँ।
रुदन अकेला, करके सहूँ।।
शून्य ताकता, घर में रहूँ।
खुद पर पछता, निश दिन दहूँ।।

यौवन में जब, अंधा हुआ।
मदिरा पी पी, खेला जुआ।।
राड़ मचा कर, सबसे रखी।
कभी न घर की, पीड़ा लखी।।

दारा सुत सब, न्यारे हुए।
कौन भाव अब, मेरे छुए।।
बड़ा अकेला, अनुभव करूँ।
पड़ा गेह में, आहें भरूँ।।

संस्कारों में, बढ कर पला।
परिपाटी में, बचपन ढला।।
कूसंगत में, कैसे बहा।
सोच सोच अब, जाऊँ दहा।।
***********

चौबोला छंद विधान -

चौबोला छंद 15 मात्रा प्रति पद का सम मात्रिक छंद है। यह तैथिक जाति का छंद है। एक छंद में कुल 4 पद होते हैं और छंद के दो दो या चारों पद सम तुकांत होने चाहिए। इन 15 मात्राओं की मात्रा बाँट:- अठकल, चौकल+1S (लघु गुरु वर्ण) है। यति 8 और 7 मात्राओं पर है। अठकल में 4 4 या 3 3 2 हो सकते हैं। चौकल में 22, 211, 112 या 1111 हो सकते हैं। 
******************

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' ©
तिनसुकिया
08-06-22

Monday, February 20, 2023

32 मात्रिक छंद "वन्दना"

32 मात्रिक छंद 

"वन्दना"

इतनी ईश दया दिखला कर, सुप्रभात जीवन का ला दो।
अंधकारमय जीवन रातें, दूर गगन में प्रभु भटका दो।।
पथ अनेक मेंरे कष्टों के , जिनमें यह मन भटका रहता।
ज्ञान ज्योति के मैं अभाव में, तमस भरी रातों को सहता।।

मेरे प्रज्ञा-पथ में भारी, ये कुबुद्धि पाषाण पड़े हैं।
विकसित ज्ञान-सरित में सारे, अचल खड़े नगराज अड़े हैं।।
मेरे जीवन की सुख नींदें, मोह-नींद में बदल गयी हैं।
जीवन की वे सुखकर रातें, अंधकार में पिघल गयी हैं।।

मेरी वाणी वीणा का अब, बिखर गया हर तार तार है।
वीणा बिन इस गुंजित मन का, अवगूंठित हर भाव-सार है।।
स्वच्छ हृदय के भावों पर है, पसर गया कालिम सा अंबर।
सम्यक ज्ञान-उजास ढके ज्यों, खोटी नीयत हर आडंबर।।

परमेश्वर तेरे मन में तो, दया उदधि रहता लहराता।
अति विशाल इस हृदय-शिखर पर, करुणा का ध्वज है फहराता।।
मेरे हर कर्मों को प्रभु जी, समझो अपनी ही क्रीड़ाएँ।
मन के मेरे दुख कष्टों को, समझो अपनी ही पीड़ाएँ।।

इन नेत्रों के अश्रु बिंदु ही, अर्ध्य तिहारा पूजित पावन।
दुःख भरी ये लम्बी आहें, विमल स्तोत्र हैं मन के भावन।।
नींद रात्रि में जब लेता हूँ, चिर समाधि प्रभु वो है तेरी।
आधि व्याधि के कष्ट सहूँ तो, वो साकार साधना मेरी।।

टूटी फूटी जो वाणी है, मानस भाव व्यक्त करने को।
स्तुति प्रभु मेरी वही समझना, तेरा परम हृदय हरने को।।
इस जीवन की सभी क्रियाएँ, मैं विलीन सब कर दूँ तुझमें।
सकल क्रियाएँ मेरी तेरी, मुझमें तू है, मैं हूँ तुझमें।।

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' ©
तिनसुकिया
17-04-2016

Friday, February 10, 2023

सिंहावलोकन दोहा मुक्तक

दोहा छंद में दो मुक्तक 


(1)

लाज लसित लोचन हुये, बजे प्रीत के साज।
साज सजन के सज रहे, मग्न हुई मैं आज।
आज मिलन की चाह में, सुध-बुध भूला देह।
देह बाट पिय की लखे, भारी भर कर लाज।।

(2)

राजनीति दूषित हुई, नेता हैं बिन लाज।
लाज स्वार्थ में छिप गई, भ्रष्ट हुये सब आज।
आज देश में हर तरफ, बस कुर्सी की भूख।
भूख घिरी जनता इधर, कोसे यह जन-राज।।

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' ©
तिनसुकिया
25-05-19

Sunday, February 5, 2023

छंदा सागर (वृत्त-छंदाएँ)

                         पाठ - 07


छंदा सागर ग्रन्थ


"वृत्त-छंदाएँ"


द्वितीय पाठ में हमारा वर्ण, तृतीय पाठ में गुच्छक और चतुर्थ पाठ में विभिन्न संकेतकों से परिचय हो चुका है। अब सर्वप्रथम हम वृत्त छंदाओं की संरचना से छंदाओं के विस्तृत संसार में प्रवेश करने जा रहे हैं।

वैसे तो कुल 72 गुच्छक हैं जिनकी संरचना हम तृतीय पाठ में देख चुके हैं पर इस पाठ में 21 गुच्छक की वृत्त छंदाएँ दी हुई हैं। जिन गुच्छक के अंत में गुरु वर्ण है केवल उन्हीं गुच्छक की वृत्त छंदाएँ यहाँ पर हैं। केवल गुरु वर्णों से बने दो गुच्छक ईमग (2222) और मगण (222) के लिये गुरु-छंदा के नाम से अलग से पाठ संकलित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिन गुच्छक में 2 से अधिक लघु एक साथ हैं उन गुच्छक की छंदाएँ भी इस पाठ में नहीं दी गई हैं।

4, 6, 8 आवृत्ति की छंदाओं की मध्य यति की छंदाएँ अलग से दी गई हैं।

इस पाठ में हर गुच्छक की सर्वप्रथम वाचिक स्वरूप की छंदा दी गई है, तत्पश्चात मात्रिक स्वरूप की तथा अंत में वर्णिक स्वरूप की छंदा दी गई है। कोष्टक में छंद का प्रचलित नाम है।सर्वप्रथम गुच्छक का संकेतक है, इसके बाद संख्यावाचक संकेतक फिर स्वरूप संकेतक। वाचिक का संकेतक या तो विलुप्त है अथवा 'क' या 'का' है। मात्रिक का संकेतक 'ण' वर्ण है तथा वर्णिक का संकेतक 'व' वर्ण है। 'ध' या 'धा' संकेतक आवृत्ति सहित गुच्छक का मध्य यति के साथ दोहरे रूप का सूचक है।

त्रिवर्णी (गण) की वृत्त छंदाएँ:- (किसी भी छंदा में कम से कम चार वर्ण होने आवश्यक हैं अतः गणों की एक आवृत्ति की छंदाएँ नहीं हैं।)

(1) 122 (यगण)

    (a) 122*2 = यादा, यादण, यादव (सोमराजी/शंखनारी/शंखनादी छंद)
122*2 + 1 = यादल, यदलण, यदलव
1221*2 = यंदा, यंदण, यंदव।
(गण संकेतक में अनुस्वार अंत में लघु की वृद्धि कर देता है। )

    (b) 122*3 = याबा, याबण, याबव (बृहत्य छंद)
122*3 + 1 = याबल, यबलण, यबलव
1221*3 = यंबा, यंबण, यंबव।

    (c) 122*4 = याचा, याचण, याचव (भुजंगप्रयात छंद)
122*4 + 1 = याचल, यचलण, यचलव
1221*4 = यंचा, यंचण, यंचव।

    (d) 122*2, 122*2 = यादध, यदधण, यदधव। (याचा से इसका अंतर समझें।)
122*2, 122*2 + 1 = यदधल, यादधलण, यादधलव
122*2 + 1, 122*2 + 1 = यदलध, यादलधण, यादलधव। ('ध' संकेतक 'यादल' को यति सहित द्विगुणित कर रहा है।) 
1221*2, 1221*2 = यंदध, यंदाधण, यंदाधव। 

    (e) 122*3, 122*3 = याबध, यबधण, यबधव (चन्द्रक्रीड़ा छंद)।
122*3, 122*3 + 1 = यबधल, याबधलण, याबधलव
122*3 + 1, 122*3 + 1 = यबलध, याबलधण, याबलधव।

    (f) 122*4, 122*4 = याचध, यचधण, यचधव (महाभुजंगप्रयात छंद)।
122*4, 122*4 + 1 = यचधल, याचधलण, याचधलव
122*4 + 1, 122*4 + 1 = यचलध, याचलधण, याचलधव।

   (g) 122*6 = याटव (महामोदकारी/क्रीड़ाचक्र छंद)
****

(2) 212 (रगण)
    (a) 212*2 = रादा, रादण, रादव (विमोहा/विजोहा छंद)
212*2 + 1 = रादल, रदलण, रदलव।
2121*2 = रंदा, रंदण, रंदव (मल्लिका छंद)

    (b) 212*3 = राबा, राबण, राबव (महालक्ष्मी छंद)
212*3 + 1 = राबल, रबलण, रबलव।
2121*3 = रंबा, रंबण, रंबव।

    (c) 212*4 = राचा, राचण (कामिनीमोहन/ मदनावतार छंद), राचव (स्त्रग्विणी/लक्ष्मीधर छंद)
212*4 + 1 = राचल, रचलण, रचलव।
2121*4 = रंचा, रंचण, रंचव (ब्रह्मरूपक/चंचला छंद)

    (d) 212*2, 212*2 = रादध, रदधण, रदधव।
212*2, 212*2 + 1 = रदधल, रादधलण, रादधलव
212*2 + 1, 212*2 + 1 = रदलध, रादलधण, रादलधव। ('ध' संकेतक 'रादल' को यति सहित द्विगुणित कर रहा है।)
2121*2, 2121*2 = रंदध, रंदाधण, रंदाधव। 

    (e) 212*3, 212*3 = राबध, रबधण, रबधव (मंदार छंद)।
212*3, 212*3 + 1 = रबधल, राबधलण, राबधलव
212*3 + 1, 212*3 + 1 = रबलध, राबलधण, राबलधव।

    (f) 212*4, 212*4 = राचध, रचधण, रचधव।
212*4, 212*4 + 1 = रचधल, राचधलण, राचधलव
212*4 + 1, 212*4 + 1 = रचलध, राचलधण, राचलधव।

   (g) 212*5 = रापव (इंदीवर छंद)
****

(3) 112 (सगण)
    (a) 112*2 = सादा, सादण, सादव (तिलका छंद)
112*2 + 1 = सादल, सदलण, सदलव।
1121*2 = 'संदव' केवल वर्णिक में।

    (b) 112*3 = साबा, साबण, साबव
112*3 + 1 = साबल, सबलण, सबलव।
1121*3 = 'संबव' केवल वर्णिक में।

    (c) 112*4 = साचा, साचण, साचव (तोटक छंद)
112*4 + 1 = साचल, सचलण, सचलव
1121*4 = 'संचव' केवल वर्णिक में।

    (d) 112*2, 112*2 = सादध, सदधण, सदधव
112*2, 112*2 + 1 = सदधल, सादधलण, सादधलव
112*2 + 1, 112*2 + 1= सदलध, सादलधण, सादलधव।

    (e) 112*3, 112*3 = साबध, सबधण, सबधव (विचित्रपद छंद)
112*3, 112*3 + 1 = सबधल, साबधलण, साबधलव
112*3 + 1, 112*3 + 1= सबलध, साबलधण, साबलधव।

    (f) 112*4, 112*4 = साचध, सचधण सचधव
112*4, 112*4 + 1 = सचधल, साचधलण, साचधलव
112*4 + 1, 112*4 + 1= सचलध, साचलधण, साचलधव।

     (g) 112*5 = सापव (भ्रमरावलि/नलिनी छंद)

(112*2 का वाचिक में उच्चारण के अनुसार 1121  12 रूप है।)
(112*3 का वाचिक मेंउच्चारण के अनुसार 1121  121  12 रूप है।)

ऐसे ही अन्य में समझें।
****

चतुष वर्णी गणक (ईगक गणक) की वृत्त छंदाएँ:-

(4) 2212 (ईतग गणक)
    (a) 2212*1 = तीका, तीकण, तीकव (धरा छंद)
22121 = तींका, तींकण (मधुभार छंद), तींकव (छवि छंद)

    (b) 2212*2 = तीदा, तीदण (मधुमालती छंद)), तीदव
2212*2 + 1 = तीदल, तीदालण, तीदालव
22121*2 = तींदा, तींदण, तींदव

    (c) 2212*3 = तीबा, तीबण, तीबव
2212*3 + 1 = तीबल, तीबालण, तीबालव
22121*3 = तींबा, तींबण, तींबव

    (d) 2212*4 = तीचा, तीचण (हरिगीतिका छंद), तीचव
2212*4 + 1 = तीचल, तीचालण, तीचालव
22121*4 = तींचा, तींचण, तींचव

    (e) 2212*2, 2212*2 = तीदध, तीदाधण, तीदाधव।
2212*2, 2212*2 + 1 = तीदाधल, तीदधलण, तीदधलव
2212*2 + 1, 2212*2 + 1= तीदालध, तीदलधण, तीदलधव
22121*2, 22121*2 = तींदध, तींदाधण, तींदाधव। 
****

(5) 2122 (ईरग गणक)
    (a) 2122*1 = रीका, रीकण, रीकव (रंगी छंद)
21221 = रींका, रींकण, रींकव

    (b) 2122*2 = रीदा, रीदण (मनोरम छंद), रीदव
2122*2 + 1 = रीदल, रीदालण, रीदालव
21221*2 = रींदा, रींदण, रींदव

    (c) 2122*3 = रीबा, रीबण, रीबव
2122*3 + 1 = रीबल, रीबालण, रीबालव
21221*3 = रींबा, रींबण, रींबव

    (d) 2122*4 = रीचा, रीचण (माधव मालती), रीचव
2122*4 + 1 = रीचल, रीचालण, रीचालव
21221*4 = रींचा, रींचण, रींचव

    (e) 2122*2, 2122*2 = रीदध, रीदाधण, रीदाधव।
2122*2, 2122*2 + 1 = रीदाधल, रीदधलण, रीदधलव
2122*2 + 1, 2122*2 + 1= रीदालध, रीदलधण, रीदलधव
21221*2, 21221*2 = रींदध, रींदाधण, रींदाधव। 
****

(6) 2112 (ईभग गणक)
    (a) 2112*1 = भीका, भीकण, भीकव (कला छंद)
21121 = भींका, भींकण, भींकव

    (b) 2112*2 = भीदा, भीदण, भीदव (माणवक छंद)
2112*2 + 1 = भीदल, भीदालण, भीदालव
21121*2 = भींदा, भींदण, भींदव

    (c) 2112*3 = भीबा, भीबण, भीबव
2112*3 + 1 = भीबल, भीबालण, भीबालव
21121*3 = भींबा, भींबण, भींबव

    (d) 2112*4 = भीचा, भीचण, भीचव (सारस छंद)
2112*4 + 1 = भीचल, भीचालण, भीचालव
21121*4 = भींचा, भींचण, भींचव

    (e) 2112*2, 2112*2 = भीदध, भीदाधण (सारस छंद), भीदाधव।
2112*2, 2112*2 + 1 = भीदाधल, भीदधलण, भीदधलव
2112*2 + 1, 2112*2 + 1= भीदालध, भीदलधण, भीदलधव

(2112*4 का उच्चारण के अनुसार 21  1221*3  12 रूप है। अन्य में भी इसी प्रकार समझें।)
****

(7) 1222 (ईयग गणक)
    (a) 1222*1 = यीका, यीकण, यीकव (क्रीड़ा छंद)
12221 = यींका, यींकण, यींकव (मधुभार छंद)

    (b) 1222*2 = यीदा, यीदण (विजात छंद), यीदव
1222*2 + 1 = यीदल, यीदालण, यीदालव
12221*2 = यींदा, यींदण, यींदव

    (c) 1222*3 = यीबा, यीबण (सिन्धु छंद), यीबव
1222*3 + 1 = यीबल, यीबालण, यीबालव
12221*3 = यींबा, यींबण, यींबव

    (d) 1222*4 = यीचा, यीचण (विधाता छंद), यीचव
1222*4 + 1 = यीचल, यीचालण, यीचालव
12221*4 = यींचा, यींचण, यींचव

    (e) 1222*2, 1222*2 = यीदध, यीदाधण, यीदाधव।
1222*2, 1222*2 + 1 = यीदाधल, यीदधलण, यीदधलव
1222*2 + 1, 1222*2 + 1= यीदालध, यीदलधण, यीदलधव
12221*2, 12221*2 = यींदध, यींदाधण, यींदाधव। 
****

(8) 1212 (ईजग गणक)
    (a) 1212*1 = जीका, जीकण, जीकव (सुधी छंद)
12121 = जींका, जींकण, जींकव

    (b) 1212*2 = जीदा, जीदण, जीदव (प्रमाणिका छंद)
1212*2 + 1 = जीदल, जीदालण, जीदालव (भालचंद्र छंद)
12121*2 = जींदा, जींदण, जींदव

    (c) 1212*3 = जीबा, जीबण, जीबव
1212*3 + 1 = जीबल, जीबालण, जीबालव
12121*3 = जींबा, जींबण, जींबव

    (d) 1212*4 = जीचा, जीचण, जीचव
1212*4 + 1 = जीचल, जीचालण, जीचालव
12121*4 = जींचा, जींचण, जींचव

    (e) 1212*2, 1212*2 = जीदध, जीदाधण, जीदाधव (पंचचामर/नराच/नागराज छंद)
1212*2, 1212*2 + 1 = जीदाधल, जीदधलण, जीदधलव
1212*2 + 1, 1212*2 + 1= जीदालध, जीदलधण, जीदलधव

    (f) 1212*3, 1212*3 = जीबध, जीबाधण, जीबाधव।
1212*3, 1212*3 + 1 = जीबाधल, जीबधलण, जीबधलव
1212*3 + 1, 1212*3 + 1= जीबालध, जीबलधण, जीबलधव

    (g) 1212*4, 1212*4 = जीचध, जीचाधण, जीचाधव
1212*8 = जीठव (अनंगशेखर छंद)
1212*4, 1212*4 + 1 = जीचाधल, जीचधलण, जीचधलव
1212*4 + 1, 1212*4 + 1= जीचालध, जीचलधण, जीचलधव
****

(9) 1122 (ईसग गणक)
    (a) 1122*1 = सीका, सीकण, सीकव (देवी/रमा छंद)
11221 = सींका, सींकण, सींकव

    (b) 1122*2 = सीदा, सीदण, सीदव (वितान छंद)
1122*2 + 1 = सीदल, सीदालण, सीदालव
11221*2 = सींदव (केवल वर्णिक में)

    (c) 1122*3 = सीबा, सीबण, सीबव
1122*3 + 1 = सीबल, सीबालण, सीबालव
11221*3 = सींबव (केवल वर्णिक में)

    (d) 1122*4 = सीचा, सीचण, सीचव
1122*4 + 1 = सीचल, सीचालण, सीचालव
11221*4 = सींचव (केवल वर्णिक में)

    (e) 1122*2, 1122*2 = सीदध, सीदाधण, सीदाधव।
1122*2, 1122*2 + 1 = सीदाधल, सीदधलण, सीदधलव
1122*2 + 1, 1122*2 + 1= सीदालध, सीदलधण, सीदलधव।

(सीचा का वाचिक में उच्चारण के अनुसार 11221  1221*2  122 रूप बनेगा। इसी प्रकार अन्य छंदाओं में भी समझें)
****

पंचवर्णी गणक (एगागक) की वृत्त छंदाएँ:-

(10) 22122 (एतागग गणक)
    (a) 22122*1 = तेका, तेकण, तेकव (हारी/हारीत छंद)
221221 = तैंका, तैंकण, तैंकव

    (b) 22122*2 = तेदा, तेदण, तेदव
22122*2 + 1 = तेदल, तेदालण, तेदालव
221221*2 = तैंदा, तैंदण, तैंदव

    (c) 22122*3 = तेबा, तेबण, तेबव
22122*3 + 1 = तेबल, तेबालण, तेबालव
221221*3 = तैंबा, तैंबण, तैंबव

    (d) 22122*4 = तेचा, तेचण, तेचव
22122*4 + 1 = तेचल, तेचालण, तेचालव
221221*4 = तैंचा, तैंचण, तैंचव

    (e) 22122*2, 22122*2 = तेदध, तेदाधण, तेदाधव
22122*2, 22122*2 + 1 = तेदाधल, तेदधलण, तेदधलव
22122*2 + 1 , 22122*2 + 1 = तेदालध, तेदलधण, तेदलधव
****

(11) 21222 (एरागग गणक)
    (a) 21222*1 = रेका, रेकण, रेकव
212221 = रैंका, रैंकण, रैंकव

    (b) 21222*2 = रेदा, रेदण, रेदव
21222*2 + 1 = रेदल, रेदालण, रेदालव
212221*2 = रैंदा, रैंदण, रैंदव

    (c) 21222*3 = रेबा, रेबण, रेबव
21222*3 + 1 = रेबल, रेबालण, रेबालव
212221*3 = रैंबा, रैंबण, रैंबव

    (d) 21222*4 = रेचा, रेचण, रेचव
21222*4 + 1 = रेचल, रेचालण, रेचालव
212221*4 = रैंचा, रैंचण, रैंचव

    (e) 21222*2, 21222*2 = रेदध, रेदाधण, रेदाधव
21222*2, 21222*2 + 1 = रेदाधल, रेदधलण, रेदधलव
21222*2 + 1 , 21222*2 + 1 = रेदालध, रेदलधण, रेदलधव
****

(12) 12222 (एयागग गणक)
    (a) 12222*1 = येका, येकण, येकव
122221 = यैंका, यैंकण, यैंकव

    (b) 12222*2 = येदा, येदण, येदव
12222*2 + 1 = येदल, येदालण, येदालव
122221*2 = यैंदा, यैंदण, यैंदव

    (c) 12222*3 = येबा, येबण, येबव
12222*3 + 1 = येबल, येबालण, येबालव
122221*3 = यैंबा, यैंबण, यैंबव

    (d) 12222*4 = येचा, येचण, येचव
12222*4 + 1 = येचल, येचालण, येचालव
122221*4 = यैंचा, यैंचण, यैंचव

    (e) 12222*2, 12222*2 = येदध, येदाधण, येदाधव
12222*2, 12222*2 + 1 = येदाधल, येदधलण, येदधलव
12222*2 + 1 , 12222*2 + 1 = येदालध, येदलधण, येदलधव
****

(13) 21122 (एभागग गणक)
    (a) 21122*1 = भेका, भेकण, भेकव (हंस/पंक्ति छंद)
211221 = भैंका, भैंकण, भैंकव

    (b) 21122*2 = भेदा, भेदण, भेदव (चम्पकमाला/रुक्मवती छंद)
21122*2 + 1 = भेदल, भेदालण, भेदालव
211221*2 = भैंदा, भैंदण, भैंदव

    (c) 21122*3 = भेबा, भेबण, भेबव
21122*3 + 1 = भेबल, भेबालण, भेबालव
211221*3 = भैंबा, भैंबण, भैंबव

    (d) 21122*4 = भेचा, भेचण, भेचव
21122*4 + 1 = भेचल, भेचालण, भेचालव
211221*4 = भैंचा, भैंचण, भैंचव

    (e) 21122*2, 21122*2 = भेदध, भेदाधण, भेदाधव
21122*2, 21122*2 + 1 = भेदाधल, भेदधलण, भेदधलव
21122*2 + 1, 21122*2 + 1= भेदालध, भेदलधण, भेदलधव
****

(14) 12122 (एजागग गणक)
    (a) 12122*1 = जेका, जेकण, जेकव (यशोदा/कण्ठी छंद)
121221 = जैंका, जैंकण, जैंकव

    (b) 12122*2 = जेदा, जेदण, जेदव
12122*2 + 1 = जेदल, जेदालण, जेदालव
121221*2 = जैंदा, जैंदण, जैंदव

    (c) 12122*3 = जेबा, जेबण, जेबव
12122*3 + 1 = जेबल, जेबालण, जेबालव
121221*3 = जैंबा, जैंबण, जैंबव

    (d) 12122*4 = जेचा, जेचण, जेचव
12122*4 + 1 = जेचल, जेचालण, जेचालव
121221*4 = जैंचा, जैंचण, जैंचव

    (e) 12122*2, 12122*2 = जेदध, जेदाधण, जेदाधव
12122*2, 12122*2 + 1 = जेदाधल, जेदधलण, जेदधलव
12122*2 + 1, 12122*2 + 1= जेदालध, जेदलधण, जेदलधव
****

(15) 11222 (एसागग गणक)
    (a) 11222*1 = सेका, सेकण, सेकव
112221 = सैंका, सैंकण, सैंकव

    (b) 11222*2 = सेदा, सेदण, सेदव
11222*2 + 1 = सेदल, सेदालण, सेदालव
112221*2 = सैंदव (केवल वर्णिक में)

    (c) 11222*3 = सेबा, सेबण, सेबव
11222*3 + 1 = सेबल, सेबालण, सेबालव
112221*3 = सैंबव (केवल वर्णिक में)

    (d) 11222*4 = सेचा, सेचण, सेचव
11222*4 + 1 = सेचल, सेचालण, सेचालव
112221*4 = सैंचव (केवल वर्णिक में)

    (e) 11222*2, 11222*2 = सेदध, सेदाधण, सेदाधव
11222*2, 11222*2 + 1 = सेदाधल, सेदधलण, सेदधलव
11222*2 + 1 , 11222*2 + 1 = सेदालध, सेदलधण, सेदलधव
****

पंचवर्णी गणक (उलगक) की वृत्त छंदाएँ:-

(16) 22212 (ऊमालग गणक)
    (a) 22212*1 = मूका, मूकण, मूकव
222121 = मूंका, मूंकण, मूंकव

    (b) 22212*2 = मूदा, मूदण, मूदव
22212*2 + 1 = मूदल, मूदालण, मूदालव
222121*2 = मूंदा, मूंदण, मूंदव

    (c) 22212*3 = मूबा, मूबण, मूबव
22212*3 + 1 = मूबल, मूबालण, मूबालव
222121*3 = मूंबा, मूंबण, मूंबव

    (d) 22212*4 = मूचा, मूचण, मूचव
22212*4 + 1 = मूचल, मूचालण, मूचालव
222121*4 = मूंचा, मूंचण, मूंचव

    (e) 22212*2, 22212*2 = मूदध, मूदाधण, मूदाधव
22212*2, 22212*2 + 1 = मूदाधल, मूदधलण, मूदधलव
22212*2 + 1, 22212*2 + 1= मूदालध, मूदलधण, मूदलधव
****

(17) 22112 (ऊतालग गणक)
    (a) 22112*1 = तूका, तूकण, तूकव (हारित छंद)
221121 = तूंका, तूंकण, तूंकव

    (b) 22112*2 = तूदा, तूदण, तूदव (वामा छंद)
22112*2 + 1 = तूदल, तूदालण, तूदालव
221121*2 = तूंदा, तूंदण, तूंदव

    (c) 22112*3 = तूबा, तूबण, तूबव
22112*3 + 1 = तूबल, तूबालण, तूबालव
221121*3 = तूंबा, तूंबण, तूंबव

    (d) 22112*4 = तूचा, तूचण, तूचव
22112*4 + 1 = तूचल, तूचालण, तूचालव
221121*4 = तूंचा, तूंचण, तूंचव

    (e) 22112*2, 22112*2 = तूदध, तूदाधण, तूदाधव
22112*2, 22112*2 + 1 = तूदाधल, तूदधलण, तूदधलव
22112*2 + 1, 22112*2 + 1= तूदालध, तूदलधण, तूदलधव
****

(18) 21212 (ऊरालग गणक)
    (a) 21212*1 = रूका, रूकण, रूकव (तारा छंद)
212121 = रूंका, रूंकण, रूंकव

    (b) 21212*2 = रूदा, रूदण, रूदव (कामदा छंद)
21212*2 + 1 = रूदल, रूदालण, रूदालव
212121*2 = रूंदा, रूंदण, रूंदव

    (c) 21212*3 = रूबा, रूबण, रूबव
21212*3 + 1 = रूबल, रूबालण, रूबालव
212121*3 = रूंबा, रूंबण, रूंबव

    (d) 21212*4 = रूचा, रूचण, रूचव
21212*4 + 1 = रूचल, रूचालण, रूचालव
212121*4 = रूंचा, रूंचण, रूंचव

    (e) 21212*2, 21212*2 = रूदध, रूदाधण, रूदाधव
21212*2, 21212*2 + 1 = रूदाधल, रूदधलण, रूदधलव
21212*2 + 1, 21212*2 + 1= रूदालध, रूदलधण, रूदलधव
****

(19) 12212 (ऊयालग गणक)
    (a) 12212*1 = यूका, यूकण, यूकव
122121 = यूंका, यूंकण, यूंकव

    (b) 12212*2 = यूदा, यूदण, यूदव
12212*2 + 1 = यूदल, यूदालण, यूदालव
122121*2 = यूंदा, यूंदण, यूंदव

    (c) 12212*3 = यूबा, यूबण, यूबव
12212*3 + 1 = यूबल, यूबालण, यूबालव
122121*3 = यूंबा, यूंबण, यूंबव

    (d) 12212*4 = यूचा, यूचण, यूचव
12212*4 + 1 = यूचल, यूचालण, यूचालव
122121*4 = यूंचा, यूंचण, यूंचव

    (e) 12212*2, 12212*2 = यूदध, यूदाधण, यूदाधव
12212*2, 12212*2 + 1 = यूदाधल, यूदधलण, यूदधलव
12212*2 + 1, 12212*2 + 1= यूदालध, यूदलधण, यूदलधव
****

(20) 12112 (ऊजालग गणक)
    (a) 12112*1 = जूका, जूकण, जूकव
121121 = जूंका, जूंकण, जूंकव

    (b) 12112*2 = जूदा, जूदण, जूदव
12112*2 + 1 = जूदल, जूदालण, जूदालव
121121*2 = जूंदा, जूंदण, जूंदव

    (c) 12112*3 = जूबा, जूबण, जूबव
12112*3 + 1 = जूबल, जूबालण, जूबालव
121121*3 = जूंबा, जूंबण, जूंबव

    (d) 12112*4 = जूचा, जूचण, जूचव
12112*4 + 1 = जूचल, जूचालण, जूचालव
121121*4 = जूंचा, जूंचण, जूंचव

    (e) 12112*2, 12112*2 = जूदध, जूदाधण, जूदाधव
12112*2, 12112*2 + 1 = जूदाधल, जूदधलण, जूदधलव
12112*2 + 1, 12112*2 + 1= जूदालध, जूदलधण, जूदलधव
121121*2, 121121*2 = जूंदध, जूंदाधण, जूंदाधव
****

(21) 11212 (ऊसालग गणक)
    (a) 11212*1 = सूका, सूकण, सूकव (रति छंद)
112121 = सूंका, सूंकण, सूंकव

    (b) 11212*2 = सूदा, सूदण, सूदव (संयुत/संयुक्ता छंद)
11212*2 + 1 = सूदल, सूदालण, सूदालव
112121*2 = सूंदव (केवल वर्णिक में)

    (c) 11212*3 = सूबा, सूबण, सूबव (मनहंस/रणहंस छंद)
11212*3 + 1 = सूबल, सूबालण, सूबालव
112121*3 = सूंबव (केवल वर्णिक में)

    (d) 11212*4 = सूचा, सूचण, सूचव (सुन्दरगीतिका छंद)
11212*4 + 1 = सूचल, सूचालण, सूचालव
112121*4 = सूंचव (केवल वर्णिक में)

    (e) 11212*2, 11212*2 = सूदध, सूदाधण, सूदाधव (हरिगीतिका छंद)
11212*2, 11212*2 + 1 = सूदाधल, सूदधलण, सूदधलव
11212*2 + 1, 11212*2 + 1= सूदालध, सूदलधण, सूदलधव
    
    (f) 11212*4, 11212*4 = सूचध, सूचाधण, सूचाधव।
11212*4, 11212*4 + 1 = सूचाधल, सूचधलण, सूचधलव
11212*4 + 1, 11212*4 + 1= सूचालध, सूचलधण, सूचलधव
****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' ©
तिनसुकिया

Thursday, February 2, 2023

हाइकु (सैनिक)

हाइकु विधा - प्रति पंक्ति 5 - 7 - 5 वर्ण।

फौजी की शान
देश की आन बान
लुटा के जान।
**

सैनिक भाई
मरने पे बड़ाई
वैसे तंगाई।
**

आजादी पर्व
देश मुदित सर्व
माथे पे गर्व।
****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
23-08-18