Showing posts with label धुनी छंद. Show all posts
Showing posts with label धुनी छंद. Show all posts

Tuesday, March 26, 2019

धुनी छंद "फाग रंग"

फागुन सुहावना।
मौसम लुभावना।
चंग बजती जहाँ।
रंग उड़ते वहाँ।

बालक गले लगे।
प्रीत रस हैं पगे।
नार नर दोउ ही।
नाँय कम कोउ ही।।

राग थिरकात है।
ताल ठुमकात है।
झूम सब नाचते।
मोद मन मानते।।

धर्म अरु जात को।
भूल सब बात को।
फाग रस झूमते।
एक सँग खेलते।।
===========
लक्षण छंद:-

"भाजग" रखें  गुनी।
'छंद' रचते 'धुनी'।।

"भाजग" = भगण  जगण  गुरु
211 121 2 = 7 वर्ण।
चार चरण दो दो समतुकांत।
***************

बासुदेव अग्रवाल
तिनसुकिया
5-3-17