Showing posts with label सायली. Show all posts
Showing posts with label सायली. Show all posts

Saturday, August 12, 2023

सायली (कोरोना)

लाचारी
कोरोना महामारी
भर रही सिसकारी
दुनिया सारी
हाहाकारी
*****

भड़की
कोरोना कलंकी
चमगादड़ से फड़की
मासूमों की
सिसकी
*****

वायरस
चीनी राक्षस
सब तहस नहस
लोग बेबस
नीरस
*****

कोरोना
चीनी टोना
विश्व शांति खोना
रोना धोना
होना
*****

1-2-3-2-1 शब्द प्रति पंक्ति।
*****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
22-07-20

Monday, June 12, 2023

सायली (आसुरी कोरोना)

आसुरी
कोरोना मगरूरी
कायम रखें दूरी
मास्क जरूरी
मजबूरी
*****

अतिक्रमण
चीनी आक्रमण
फैला कोरोना संक्रमण
अवरुद्ध परिभ्रमण
गृह-रमण
*****

महाकाल
कोरोना विकराल
देश  पर  भूचाल
सरकारी अस्पताल
बदहाल
*****

चमगादड़ी
कोरोना जकड़ी
संकट की घड़ी
आफत बड़ी
पड़ी
*****

1-2-3-2-1 शब्द
*****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
19-07-20

Wednesday, January 22, 2020

सायली (होली)

होली
पावन त्योहार
जीवन में लाया
रंगों की
बौछार।
*********

होली
जला देती
अत्याचार, कपट, छल
निष्पाप भक्त
बचाती।
*********

होली
लाई रंग
हों सभी लाल
खेलें पलाश
संग।
*********

होली
देती छेद
ऊँच नीच के
मन से
भेद।
**********

होली
बीस की
कोरोना की तूती
देश में
बोली।
**********

बासुदेव
रखे चाहना
पूरे ग्रूप को
होली की
शुभकामना।

*****
1-2-3-2-1 शब्द
*****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
12-03-2017

Thursday, September 12, 2019

सायली (मजदूर)

ईंट,
गारा, पत्थर।
सर पे ढोता
भारत का
मज़दूर।।
*****

मजदूर
हमें देने
सर पे छत
खुद रहता
बेछत।।
*****

मजदूर
उत्पादन- जनक,
बेटी का बाप
जैसा कोई
मजबूर।।
**

मजदूर
कारखानों में
मसीनों संग पिसता,
चूर चूर
होता।
**

श्रमिक
श्रम करता
पसीने से सींचता
नव निर्माण
खेती
**

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
15-09-17

Saturday, June 22, 2019

सायली (चमकी बुखार)

चमकी
ऐसी भड़की
काल बन धमकी
मासूमों की
सिसकी।
*****

बिहार
बच्चे बीमार
सोयी पड़ी सरकार
करे हुँकार
बुखार।
*****

मुजफ्फरपुर
बुखार  निष्ठुर
आया बन महिषासुर
केवल चिंतातुर!
सत्तापुर।
*****

महाकाल
बुखार विकराल
बच्चों  पर  भूचाल
सरकारी अस्पताल
बदहाल।

*****
1-2-3-2-1 शब्द
*****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
18-06-19