Showing posts with label फिल्मी गीत आधारित. Show all posts
Showing posts with label फिल्मी गीत आधारित. Show all posts

Sunday, August 27, 2023

गीत (आजादी आई है)

 (धुन - इक प्यार का नगमा है)

222*2

आजादी आई है
कितनी ये सुहानी है,
लहरा के तिरंगे को
नव आस जगानी है।

सन सैंतालिस प्यारी,
आजादी मिली न्यारी,
था जोश चढा नभ पर
सब और खुशी भारी;
सत्ता अंग्रेजी अब
हो गयी पुरानी है,
लहरा के तिरंगे को
नव आस जगानी है।

अब दूर हुआ सब गम,
हम हैं न किसी से कम,
भारत का मान बढ़ा
जनता को जगाएं हम;
दीवाली मना कर के
अंधियारी हटानी है,
लहरा के तिरंगे को
नव आस जगानी है।

शिक्षा को बढ़ाएंगे,
सोयों को जगाएंगे,
त्यज ऊँच नीच सारी
जन जन को हंसाएंगे;
जग के गुरु फिर से बनें
यह सोच बनानी है,
लहरा के तिरंगे को
नव आस जगानी है।

वीरों ने सीमा पर,
साहस को दिखला कर,
दुश्मन को भगा भगा
मारा पीटा जी भर
हम 'नमन' करें जिनकी
क्या गजब जवानी है
लहरा के तिरंगे को
नव आस जगानी है

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया 
12.08.23

Monday, May 18, 2020

गीत (मैं भर के आहें तकूँ ये राहे)

(तर्ज--न जाओ सैंया)
12122 अरकान पर आधारित।

मैं भर के आहें तकूँ ये राहें,
सजन तु आजा सता न इतना, सता न इतना।
सिंगार सोलह मैं कर के बैठी,
बिना तिहारे क्या काम इनका, क्या काम इनका।।

तु ही है मंदिर तु मेरी मूरत,
बसी है मन में ये एक सूरत,
सजा के पूजा का थाल बैठी,
मैं घर की चौखट पे, दर्श अब दे, दर्श अब दे।

तेरी अगर जिद तु घर न आये,
यूँ रात भर नित मुझे सताये,
मेरी भी जिद है पड़ी रहूँगी,
यहीं पे माला मैं तेरी जपती, तेरी जपती।

किसी के ग़म का असर न तुझ पर,
पराई गलियों के काटे चक्कर,
ये घर का प्याला पड़ा उपेक्षित,
लगा के होठों से तृप्त कर दे, तृप्त कर दे।

मैं भर के आहें तकूँ ये राहें,
सजन तु आजा सता न इतना, सता न इतना।

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
27-04-18

Tuesday, December 24, 2019

गीत (भारत तु जग से न्यारा)

(तर्ज़- दिल में तुझे बिठा के)

(2212  122 अंतरा 22×4 // 22×3)

भारत तु जग से न्यारा, सब से तु है दुलारा,
मस्तक तुझे झुकाएँ, तेरे ही गीत गाएँ।।

सन सैंतालिस मास अगस्त था, तारिख पन्द्रह प्यारी,
आज़ादी जब हमें मिली थी, भोर अज़ब वो न्यारी।
चारों तरफ खुशी थी, छायी हुई हँसी थी,
ये पर्व हम मनाएँ, तेरे ही गीत गाएँ।।

आज़ादी के नभ का यारों, मंजर था सतरंगा,
उतर गया था जैक वो काला, लहराया था तिरंगा।
भारत की जय थी गूँजी, अनमोल थी ये पूँजी,
सपने नये सजाएँ, तेरे ही गीत गाएँ।।

बहुत दिये बलिदान मिली तब, आज़ादी ये हमको,
हर कीमत दे इसकी रक्षा, करनी है हम सबको।
दुश्मन जो सर उठाएँ, उनको सबक सिखाएँ,
मन में यही बसाएँ, तेरे ही गीत गाएँ।।

भारत तु जग से न्यारा, सब से तु है दुलारा,
मस्तक तुझे झुकाएँ, तेरे ही गीत गाएँ।।

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
13-08-17

Friday, June 7, 2019

गीत (चलो स्कूल चलो)

(धुन: चलो दिलदार चलो)

चलो स्कूल चलो,
बस्ता पीठ लाद चलो,
सब हैं तैयार चलो,
आई बस भाग चलो।

हम पढ़ाई में बनेंगें बड़े-2
राह में कोई न हमरी अड़े
हमरी अड़े
चलो स्कूल चलो----

नाम दुनिया में करेंगें रोशन-2
होने देंगें न किसीका शोषन
किसीका शोषन
चलो स्कूल चलो----

देश का मान बढ़ाएँगें हम-2
साथ मिल सबके चलें हरदम
चलें हरदम
चलो स्कूल चलो----

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
10-07-2017

Saturday, May 11, 2019

गीत (आँख के नशे में जब)

(धुन- हम तो ठहरे परदेशी)

(212 1222)×2

आँख के नशे में जब, वो हमें डुबाते हैं।
एक बार डूबें तो, डूबते ही जाते हैं।।

जो न इसमें डूबे हैं, पूछते हैं वो हम से;
आँख का नशा क्या है, हम उन्हें बताते हैं।
आँख के नशे में जब, वो हमें डुबाते हैं।।

झील सी ये गहरी हैं, मय से ये लबालब भी;
भूल जाते दुनिया को, गहरे जितने आते हैं।
आँख के नशे में जब, वो हमें डुबाते हैं।।

हद शराब की होती, देर कुछ नशा टिकता;
पर जो डूबते इसमें, थाह तक न पाते हैं।
आँख के नशे में जब, वो हमें डुबाते हैं।।

सुर ओ ताल जीवन की, सब इन्हीं में बसती है;
गहरे डूब इनमें ही, लय सभी मिलाते हैं।
आँख के नशे में जब, वो हमें डुबाते हैं।।
एक बार डूबें तो, डूबते ही जाते हैं।।

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
03-10-18