Showing posts with label छोटी बह्र. Show all posts
Showing posts with label छोटी बह्र. Show all posts

Saturday, October 5, 2019

ग़ज़ल (करे क्या हूर)

बह्र:- 122  21

करे क्या हूर
मिला लंगूर।

नहीं अब आस
जमाना क्रूर।

नहीं तहज़ीब,
जरा भी लूर।

दिखा मत आँख
यहाँ सब शूर।

दबे जो घाव
बने नासूर।

बड़े निरुपाय
व्यथा भरपूर।

'नमन' की नज़्म
बड़ी मगरूर।

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
18-09-19

Thursday, June 6, 2019

ग़ज़ल (जाम चले)

ग़ज़ल (जाम चले)

बह्र:- 2112

काफ़िया - आम; रदीफ़ - चले

जाम चले
काम चले।

मौत लिये
आम चले।

खुद का कफ़न
थाम चले।

श्वास तो अष्ट
याम चले।

भोर हो या
शाम चले।

लोग अवध
धाम चले।

मन में बसा
राम चले।

पैसा हो तो 
नाम चले।

जग में 'नमन'
दाम चले

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया।
25-09-17