Showing posts with label कुसुमसमुदिता छंद. Show all posts
Showing posts with label कुसुमसमुदिता छंद. Show all posts

Wednesday, February 20, 2019

कुसुमसमुदिता छंद "श्रृंगार वर्णन"

गौर वरण शशि वदना।
वक्र नयन पिक रसना।।
केहरि कटि अति तिरछी।
देत चुभन बन बरछी।।

बंकिम चितवन मन को।
हास्य मधुर इस तन को।।
व्याकुल रह रह करता।
चैन सकल यह हरता।।

यौवन उमड़ विहँसता।
ठीक हृदय मँह धँसता।।
रूप निरख मन भटका।
कुंतल लट पर अटका।।

तंग वसन तन चिपटे।
ज्यों फणिधर तरु लिपटे।।
हंस लजत लख चलना।
चित्त-हरण यह ललना।।
============
लक्षण छंद:-

"भाननगु" गणन रचिता।
छंदस 'कुसुमसमुदिता'।।

"भाननगु" = भगण नगण नगण गुरु

(211 111 111  2)
10वर्ण,4 चरण,  दो-दो चरण समतुकांत।
****************

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
26-01-19