Friday, July 21, 2023

हाइकु (संस्कृति)

हाइकु विधा:- 5 - 7 - 5 वर्ण प्रति पंक्ति।

राम किसमें
तर्क, इतिहास में?
आस, श्वांस में।
**

राम बसे हैं
अपने ही अंदर
ढूंढें बाहर?
**

जो सनातन
सत्य, स्थिर, चेतन
वो भगवन।
**

तत्व दर्शन
जो होता लघुतम
वो ही सर्वोच्च।
**

चेहरा लख
इंसान की कीमत
होती परख।
**

गुरु की वाणी
बन्द द्वार की चाबी
झट से खोले।
**

माला राम की
जपें सब नाम की
भारी काम की।
**

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
23-08-16

No comments:

Post a Comment