Wednesday, September 8, 2021

ताँका (राजनीति)

ताँका विधा - (जापानी विधा)
(5-7-5-7-7)

नेता वंदन
लोकतंत्र छेदन
राष्ट्र क्रंदन,
स्वार्थ का हो नर्तन
चापलूसी वर्तन।
**

तुष्टिकरण
स्वार्थ परिपोषक
छद्मावरण,
भावना का मरण
कपट का भरण।
**

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
22-06-19

No comments:

Post a Comment