Sunday, June 21, 2020

सेदोका (नेता)

जो लेता छीन
वो रईस कुलीन
है आज सत्तासीन,
बाकी हैं हीन
गिड़गिड़ाते दीन
अपराधों में लीन।
****

आज का नेता
अनचाहा चहेता
पाखण्डी अभिनेता,
बड़ाई खोता
स्वार्थ भरा पुलिंदा
जो आ, खा, भाग जाता।
****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
15-02-19

No comments:

Post a Comment