Sunday, June 16, 2019

कामदा छंद "भारत पाक क्रिकेट मैच"

(2019 वर्ल्ड कप में भारत पाक के मैच पर)

हार पाक की हो मनाइये।
जीत के सभी गीत गाइये।।
खेल आप ऐसा दिखाइये।
धूल पाक को तो चटाइये।।

मार मार छक्के दिखाइये।
पाक के युँ छक्के छुड़ाइये।।
काव्य प्रेमियों को रिझाइये।
मंच को खुशी में डुबाइये।।

इंगलैंड से जीत आइये।
देश में महा मान पाइये।।
शान भारती की बढ़ाइये।
ये क्रिकेट ट्रॉफी दिलाइये।।
*****

कामदा छंद / पंक्तिका छंद विधान -

कामदा छंद जो कि पंक्तिका छंद के नाम से भी जाना जाता है, १० वर्ण प्रति चरण का वर्णिक छंद है।

"रायजाग" ये वर्ण राखते।
छंद 'कामदा' धीर चाखते।।

"रायजाग" = रगण यगण जगण गुरु।

(212  122  121  2) = 10 वर्ण प्रति चरण, 4 चरण, दो दो सम तुकान्त।

*****

बासुदेव अग्रवाल 'नमन'
तिनसुकिया
16-06-19

No comments:

Post a Comment